कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, राजस्थान, जयपुर द्वारा दिनांक 21.08.2026 को 'राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केवाईपी शिविर, जीवन प्रमाण-पत्र एवं सम्पन्न एप जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण (प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक), वृक्षारोपण आदि विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी । अतः आपको दिनांक 21.08.2026 को प्रातः 10:30 बजे से कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, राजस्थान, जयपुर में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।